लालकुआं:- हल्द्वानी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की कार्यवाही,तस्करों में मचा हडकंप।

लालकुआं:- हल्द्वानी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की कार्यवाही,तस्करों में मचा हडकंप।

हल्द्वानी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की हल्द्वानी रेंज कि वन विभाग टीम ने पिछले एक साल में अवैध लकड़ी एंव लीसा व अवैध खनन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज कर उनसे 5 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है वही वन विभाग की इस कार्यवाही से उक्त वन तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।
बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र आर्य के नेतृत्व में वन विभाग कि टीम लगातार अवैध खनन व लकड़ी तस्कारी व लीसा तस्करों के खिलाफ कारवाई करती आ रही हैं वन विभाग की टीम ने बीते साल में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज कर उनसे 5 लाख का तक जुर्माना वसूल किया तथा इन मामलो में शामिल 6 वन तस्कारों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा है।
——– इधर हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र आर्य ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में हल्द्वानी रेंज कि वन विभाग टीम द्वारा अवैध खनन व लकड़ी तस्कारी एंव लीसा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बीते एक साल मेंं 6 से अधिक केस दर्ज किये गये तथा तीन वाहन सीज किये है जिसमें 3 सौ से अधिक नग अवैध लीसे से लदा वाहन भी शामिल है उन्होने कहा कि पकड़े गये वाहनों से 5 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
उन्होंने कहा कि वन विभाग ने पूरे साल में लगभग 350 से अधिक जंगली जानवरों का रैस्क्यू किया है जिनमें सांप, बंदर,बाज,कछुआ,चील,कबर बिज्जू और अजगर सांप शामिल है ।
इसके आलवा उन्होने कहा कि बाहरी क्षेत्रो को जाने वाले वाहनों की वन विभाग टीम द्वारा जांच की जा रही है तथा जिन वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई जा रही हैं उन वाहनों को सीज कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं साथ ही उनसे राजस्व भी वसूल किया जा रहा है उन्होने कहा कि सर्दी के सीजन में वन्य अपराधों में बढ़ोतरी हो जाती है जिसके चलते हमने सभी विभागीय टीमों को चुस्त दुरूस्त कर दिया है तथा वन क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दिया है।
उन्होने कहा कि शासन के मिले निर्देश के बाद हल्द्वानी रेंज की वन विभाग टीम ने वन जमीन से अवैध अतिक्रमण को भी हटाया है उन्होंने कहा कि यहां अतिक्रमण लोगों द्वारा अवैध रूप से किया गया था। उन्होने कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहा कार्रवाई आगे भी लगातार इसी तरह जारी रहेगी तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन व अवैध लकड़ी तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होने चेतवानी दी है कि अगर इन मामलों में कोई सम्मिलित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बड़ा लक्ष्य, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी

बाईट,उमेश चन्द्र आर्य वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज।
<strong>लालकुआं:- हल्द्वानी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की कार्यवाही,तस्करों में मचा हडकंप।</strong>

  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…