लालकुआं: रेल के इंजन की चपेट में आने से हाथी की मौत ,बच्चा घायल।

Spread the love

लालकुआं: रेल के इंजन की चपेट में आने से हाथी की मौत ,बच्चा घायल।

वन्य जीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए दुखद खबर सामने आ रही है यहां बीती देर रात्रि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल से निकाल कर रेल पटरी क्रॉस करते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज क्षेत्र की तरफ जा रहे हाथी की ट्रेन के इंजन से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा करीब सात साल का बच्चा इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि बीती देर रात्रि करीब 3:00 बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर श्मशान घाट के पास तेजगति से जा रहे लाइट पावर इंजन की चपेट में आने से रेल पटरी क्रॉस कर रहे एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा हाथी करीब सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है इधर मौके पर पहुंचे गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल हाथी के बच्चे का रैस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया।
वही मृतक हाथी तराई केन्द्रीय की टाडा़ रेंज में होने के कारण विभाग की टीम मौके पर तैनात है वही विभाग द्वारा मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी कि जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देहरादून- आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, आज दिए जाएंगे पदक


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *