राज्य सरकार की खास पहल:- अब सरकारी स्कूल में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी,आपका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं माता-पिता के मोबाइल पर आएगा संदेश।

Spread the love

राज्य सरकार की खास पहल:- अब सरकारी स्कूल में लगेगी
ऑनलाइन हाजिरी,आपका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं माता-पिता के मोबाइल पर आएगा संदेश।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। अगर बच्चा स्कूल नहीं पहुंचता है तो
परिजनों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा।

15 दिसंबर तक राज्य के लगभग 19 हजार से अधिक स्कूलों में यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस का दावा है कि राज्य में चल रही शिक्षा क्रांति की तरफ एक और कदम है। सरकार की कोशिश बच्चों को उचित शिक्षा मुहैया करवाना है। राज्य में मौजूदा समय में 19000 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 30 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

अधिकतर स्कूलों में अब शिक्षकों की हाजिरी तो ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत लगती है लेकिन विद्यार्थियों के लिए अभी तक ऐसा सिस्टम नहीं था। इसका कई विद्यार्थी फायदा भी उठाते हैं। वह घर से स्कूल के नाम पर निकलते लेकिन कक्षा में नहीं पहुंचते हैं। इसके बारे में अभिभावकों को भी कुछ पता नहीं लगता था। वहीं, गैरहाजिर रहने का असर विद्यार्थियों के रिजल्ट पर भी पड़ता है।

कुछ इस तरह काम करेगा सिस्टम
स्कूलों में कक्षा के बाहर ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को अपनी अंगुली लगानी होगी। इसके बाद उनका सारा विवरण दर्ज हो जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि वह कितने बजे स्कूल पहुंचा और कितने बजे वापस गया। वहीं, विभाग के पास भी पूरा रिकॉर्ड रहेगा। विभाग को उम्मीद है कि इससे विद्यार्थियों के रिजल्ट में भी सुधार आएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान के खिलाफ अकाल तख्त का हुक्मनामा, पूरी कैबिनेट और सिख विधायक तलब, इन नेताओं पर भी हुई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveश्री अकाल तख्त साहिब से सोमवार को पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ कई अहम फैसलों की घोषणा की गई। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज…


    Spread the love

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी:- श्री अकाल तख्त में लगे खालिस्तानी नारे, जत्थेदार ने काैम के नाम दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the loveऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 42वीं बरसी है। श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह से ही संगत पहुंचने लगी है।   सरबत खालसा के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *