कोलकाता- बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की आज से शुरुआत, 25 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन।

कोलकाता- बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की आज से शुरुआत, 25 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन।

प. बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को करेंगी। राज्य सरकार को उद्योग जगत के भारत की कई प्रमुख हस्तियों समेत 25 से अधिक देशों के कारोबारियों, कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों के बीजीबीएस में भाग लेने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रमुख देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पोलैंड, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, बांग्लादेश, स्पेन और फिजी शामिल हैं। भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, अंबुजा नेवटिया और हीरानंदानी समूह के शीर्ष अधिकारियों के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

और पढ़े  लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा: करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग घायल
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…