सनसनी: 1 माह के नवजात का कूड़े के ढेर में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी ||

Spread the love

सनसनी: 1 माह के नवजात का कूड़े के ढेर में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी ||

हरिद्वार-

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महीने की नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बीमारी से मौत होने के बाद शव को कूड़े में फेंक दिया गया होगा।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम आन्नेकी में कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पड़ताल में शव एक माह की नवजात का प्रतीत हो रहा है। 10-15 दिन पुराने शव से बदबू उठने पर लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। शव किसने फेंका है, इस संबंध में जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, प्रदूषण घटने से पर्यावरण निखरा, सुधरी आबोहवा
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *