रामनगरी को सोलर सिटी बनाने के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरु की पहल।

रामनगरी को सोलर सिटी बनाने के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरु की पहल।

अयोध्या रामनगरी को सोलर सिटी के रुप में स्थापित करने के लिये राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आगे आया है। आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जन्मभूमि परिसर में पहला सोलर पैनल स्थापित कर इसकी औपचारिक शुरुआत की।
पत्रकारों से बात करते हुये चंपत राय ने कहा कि राम नगरी को सोलर सिटी के रुप में स्थापित करने की दिशा में पहला सोलर पैनल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को प्राप्त हुआ है।


इसका उद्देश्य सूर्य देवता की उर्जा से प्राप्त उर्जा से अयोध्या नगर को प्रकाशित कराना है।सूर्य इस सृष्टि को उर्जा प्रदान करने वाला पहला व एकमात्र स्रोत है।सूर्य उर्जा देता है और पानी से उर्जा निकाली जाती है।सूर्य ही वास्तविक उर्जा का स्रोत है इसलिये सूर्य की उर्जा से नगर को नगर को प्रकाशित कराना है।यह एक सार्वजिक क्षेत्र है,जनता जनार्दन का का स्थान है।जनवरी में की तैयारी की जा रही है ।जनवरी में यहाँ क्ई हज़ार लोग आयेंगे,शीत में अपनी रक्षा करेंगे,भगवान का प्रसाद प्राप्त करेंगे,वह सुविधायें यहाँ तैयार की जा रही हैं।<strong>रामनगरी को सोलर सिटी बनाने के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरु की पहल।</strong>
हमारा निवेदन था उसे स्वीकार कर लिया गया इसलिये पहला स्तंभ शायद पहला स्तंभ तीर्थ क्षेत्र पुरम् {पुरम कहते हैं नगर को} अर्थात विद्या कुंड,मणि पर्वत,रानोपाली मार्ग पर यह मैदान पड़ता है वहाँ लगाया गया है,हमें बड़ी प्रसन्नता है और यह सरकार का अच्छा प्रयास है सारे देश को सूर्य की उर्जा से प्रकाशित करना।हम आभार व्यक्त करते हैं।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…