काशीपुर आईटीआई पुलिस और वन विभाग की टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।

काशीपुर आईटीआई पुलिस और वन विभाग की टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।

काशीपुर आईटीआई पुलिस और वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां हाथी दांत की तस्करी कर रहे हैं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाथी दांत को बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
इधर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि थाना आईटीआई पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के पास बन्ना खेड़ा स्थित फ्लाईओवर पुल के नीचे मोटरसाइकिल संख्या यूके04एम-7027 पर एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों को रोका तो उनके पास एक हाथी दांत जिसकी लंबाई 2 फीट 8 इंच बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए है, पुलिस ने हल्द्वानी निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह और मनोज वोरा सहित सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत जो कि चंपावत की बताई जा रही है उन्हें गिरफ्तार लिया।आलाधिकारी हाथी दांत के तीनों तस्करों से गहन पूछताछ में जुटे हैं जिससे उत्तराखंड में वन जीव तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज केदारनाथ में मोरारी बापू की रामकथा, भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…