जिले में मुठभेड़ का सिलसिला ज़ारी,पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

जिले में मुठभेड़ का सिलसिला ज़ारी,पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

शाहजहांपुर जिले में मुठभेड़ का सिलसिला ज़ारी हैं ताज़ा मामले में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुए आमने सामने के बाद हुए मुठभेड़ में जमकर फायरिंग से चार गौ तस्करों को गोली लगी जबकि एक पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने गोली से घायल तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने उनके पास से गौकशी करने के औज़ार , तमंचे, कारतूस और चार पहिया वाहन बरामद किया ।<strong>जिले में मुठभेड़ का सिलसिला ज़ारी,पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़</strong>

थाना तिलहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली गौ तस्कर एक गाड़ी में गौकशी करने आ रहे है
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी। इसी बीच पिकअप वाहन में सवार गौ तस्करों ने पुलिस को देखकर टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग से कांस्टेबल अवनीश बरार को हाथ में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए गौ तस्कर दानिश, मुन्ना और छोटे को पैर में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने तस्कर इमरान को भागते हुए गिरफ्तार कर लिया <strong>जिले में मुठभेड़ का सिलसिला ज़ारी,पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़</strong>
पुलिस ने घायल तस्करों को भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया ।जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, बरेली के रहने वाले दो और साथी है। वह लोग भी साथ में काम करते हैं। इससे पहले भी उसी जगह पर गौकशी करने के बाद इसी वाहन से मीट लेकर गए थे। पुलिस ने दोनों तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।आरोपियों से की जा रही पूछताछ
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, गौकशी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में तीन गौ तस्करों को गोली लगी है। चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…