हल्द्वानी- शिक्षक की सड़क हादसे से मौत के मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, नंधौर नदी में तटबंध बहने की भी जांच होगी

हल्द्वानी- शिक्षक की सड़क हादसे से मौत के मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, नंधौर नदी में तटबंध बहने की भी जांच होगी

हल्द्वानी जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी में सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सड़क हादसे से हुई शिक्षक की मौत मामले में जांच करेंगी। यदि विभाग दोषी पाया गया तो मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी होगी। वहीं दूसरी तरफ गोला नदी और नंधौर नदी में पहले ही बरसात में तटबंध बह जाने के मामले में भी जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े तटबंद की शिकायत जिलाधिकारी के पास आई है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…