2023 India vs Pakistan Asia Cup live:- भारत ने पाकिस्तान को दिया 267 रनों का लक्ष्य, 50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम इंडिया |

2023 India vs Pakistan Asia Cup live:- भारत ने पाकिस्तान को दिया 267 रनों का लक्ष्य, 50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम इंडिया |

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांड्या ने बनाए। उन्होंने 87 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 82 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन सफलता मिली।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मौसम और पिच का फायदा उठाते हुए कहर बरपा दिया। 14.1 ओवर में 66 रन पर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया तो हारिस ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। रोहित 11, विराट चार, श्रेयस 14 और शुभमन 10 रन बनाकर आउट हुए।

और पढ़े  क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?
  • Related Posts

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…