लालकुआ:- लकड़ी नीलामी में घोटाला वन विकास निगम के चार कर्मचारी निलंबित मुकदमा दर्ज।

लालकुआ:- लकड़ी नीलामी में घोटाला वन विकास निगम के चार कर्मचारी निलंबित मुकदमा दर्ज।

लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है क्षेत्रिय प्रबंधक वन विकास निगम ने घोटाले में संलिप्त चार अधिकारियों कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई करते हुए लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है साथी विभाग द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
इधर क्षेत्रिय प्रबंधक वन विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिली-भगत से करीब 9 लाख घपले का प्रकरण सामने आया है.
जांच में प्रथमदृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है.<strong>लालकुआ:- लकड़ी नीलामी में घोटाला वन विकास निगम के चार कर्मचारी निलंबित मुकदमा दर्ज।</strong>
संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वन विकास निगम की नीलामी के प्रपत्र में कूटरचित तरीके से छेड़छाड़ कर कम रकम का बिल बनाने के मामले को निगम ने गंभीरता से लिया है इसके बाद डिपो अधिकारी के अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. इसके अलावा चारों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी कराया गया है पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लकड़ी बिक्री के मामले में गड़बड़ी बड़े स्तर पर हो सकती है इसके लिए डिपो की ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…