CM योगी: मुख्यमंत्री योगी ने दी शिवपाल को सलाह,समय रहते अपना रास्ता चुन लें..

CM योगी: मुख्यमंत्री योगी ने दी शिवपाल को सलाह,समय रहते अपना रास्ता चुन लें..

सीएम योगी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मैं बस एक बात की सलाह दूंगा आपको, और वह यह है कि समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है कि आपका सलाहकार कैसा है। श्रीकृष्ण की चर्चा आने पर अखिलेश बोले हम उन्हीं के वंशज है, इस पर सीएम योगी ने कहा कि तभी आपने कृष्ण जन्माष्टमी पर बैन लगा दिया था।

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आलू और मंडी का मुद्दा उठाया। साथ ही अंडे की मार्केट को लेकर भी सरकार को घेरा। अखिलेश ने दूध के बंद प्लांटों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों की पीड़ा को नहीं समझेंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि महोदय, मैं आज इस बात को आश्वस्त करने के लिए यहां आया हूं कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। अगर किसी भी किसान को बाढ़ और सूखे से दिक्कत होती है तो सरकार उसकी सहायता के लिए हमेशा खड़ी है। यही कारण है कि आज आंदोलन नहीं होते, यही कारण है कि किसान आत्महत्या नहीं करते, यही कारण है कि आज पलायन नहीं होता।

सीएम योगी ने कहा कि हमने शहीद सैनिक परिवार के व्यक्ति को नौकरी देने का काम किया है, आपने 2017 से पहले इसे क्यों नहीं किया। अब यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है अब लोग जब बताते हैं कि वह उत्तर प्रदेश से है तो उसे सम्मान की नजर से देखत थे। आज लोग निवेश करना चाहते है, इनके समय में जो थे वो भी भाग रहे थे। मैं तो कहता हूं एक ट्रिलियन की इकनॉमी पर एक बार चर्चा हो ही जाए, मैं तो कहता हूं कि इसे 36 घंटे की एक चर्चा इस पर कर ही ली जाए।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…