खबर जरा अनोखी है:- यहाँ एक कुत्ते की तेरहवीं पर हुआ हवन,गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कहा मुन्ना बहुत वफादार था

खबर जरा अनोखी है:- यहाँ एक कुत्ते की तेरहवीं पर हुआ हवन,गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कहा मुन्ना बहुत वफादार था

इंसान की मौत के बाद उनके परिजन उसकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं और ब्रह्म भोज का आयोजन करते हो, लेकिन बिजरौल गांव में कुछ पशु-प्रेमियों ने एक कुत्ते टॉमी की मौत पर उसकी आत्मा की शांति के लिए न केवल शांति यज्ञ किया। इतना ही नहीं ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं, गांव के लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में एक कुत्ता टॉमी उर्फ मुन्ना पूरी गली का ही लाडला था और पूरे मोहल्ले की हिफाजत करता था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 वर्ष की आयु में टॉमी उर्फ मुन्ना का छह अगस्त को देहांत हो गया था।
वहीं, टॉमी की मौत के बाद गुरुवार को गांव वालों ने टॉमी उर्फ मुन्ना की तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया। पहले हवन किया गया, फिर लोगों ने ब्रहा भोज का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढकर प्रसाद ग्रहण किया।
गांव वालों का कहना है कि टॉमी की अच्छाइयों के कारण पूरा गांव उसे आज याद कर रहा है।

और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…