दिल्ली- दिल्ली सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, सर्किल रेट में बदलाव का लिया फैसला

Spread the love

दिल्ली- दिल्ली सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, सर्किल रेट में बदलाव का लिया फैसला

मंत्री आतिशी ने किसानों की मांग को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि दिल्ली सरकार ने किसानों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। आज दिल्ली सरकार ने एग्रीकल्चरल लैंड यानी किसानों की जमीन के सर्किल रेट में बदलाव का फैसला लिया है। साल 2008 के बाद आज यानी 2023 में पहली बार यह फैसला लिया गया है। इससे दिल्ली के किसानों को बहुत बड़ा फायदा होगा।

आतिशी ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार ने दिल्ली के किसानों की जमीन के सर्किल रेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। 15 सालों से चले आ रहे 53 लाख/एकड़ की तुलना में सरकार ने इसे 2.5 करोड़ से 5 करोड़/एकड़ तक बढ़ाने का फैसला किया है। ताकि किसानों को अपनी जमीनों का वाजिब दाम और मुआवज़ा मिल सकें।

वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के किसानों की ये बहुत समय से मांग थी कि उनकी खेती की जमीन के रेट बढ़ाये जायें। कुछ वर्ष पहले हमने बढ़ाये भी थे पर उस कुछ कारणों से लागू नहीं हो पाये। आज मुझे दिल्ली के अपने सभी किसान भाइयों को बताते हुए खुशी हो रही है कि हो रही है कि आपकी ये मांग पूरी हुई। आपका बेटा आपके हित के लिए हमेशा काम करता रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  जसपाल राणा: ओलंपिक पदक नहीं जीत पाए, कॉमनवेल्थ में आठ गोल्ड जीतकर रचा था इतिहास..
  • Related Posts

    नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

    Spread the love

    Spread the loveपिछले साल अक्तूबर में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की खबरों ने लोगों को काफी डरा दिया था। दवा के…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *