शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र में संघ कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया हमला,03 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र में संघ कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया हमला,03 आरोपी गिरफ्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में तोड़फोड़ और कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह आरएसएस कार्यालय में आक्रोशित कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। एसपी अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बुधवार रात करीब 10 :30 बजे महानगर प्रचारक मंजीत से सूचना मिली कि शहीद उद्यान के सामने संघ कार्यालय की दीवार पर कुछ लोग पेशाब कर रहे हैं। मना करने पर गालीगलौज कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में आरोपी के परिजन और 40-50 लोगों ने लाठठी-डंडे और तमंचों के साथ कार्यालय घेर लिया। कार्यालय में तोड़फोड़ की।

कार्यालय में रहने वाले नितिन, विनीत, अनुभव और अशोक को मारा-पीटा। कार्यालय पर पथराव भी किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। संघ कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने मुकेश गुप्ता, उसके दो बेटों शशांक और शिवांक के साथ अमन व शेखर के साथ 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मोहल्ला कटिया टोला निवासी मुकेश गुप्ता, उसके बेटे शिवांक और शशांक को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…