उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त,लोकगायक समेत 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त,लोकगायक समेत 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रामनगर के ढिकुली में सूमो वाहन के उफनाए बरसाती नाले में बह जाने से लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा की की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल लोग गए। पिथौरागढ़ के कालापानी में बोल्डर की चपेट में आने से नेपाल के ग्राम दलेख निवासी 19 वर्षीय विनोद ठगुन्ना की जान चली गई। वह बकरियां चराने गया था। ढिकुली में बही कार में सवार लोग दिल्ली से द्वाराहाट स्थित अपने गांव गनौली में बैसी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रकाश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी तीन एलबम बाजार में आ चुकी हैं। चौथी एलबम आने वाली थी। वह 10 साल तक गांव के सरपंच भी रहे। यह भी बताया जा रहा है कि प्रकाश फुलारा के आठ साल के बेटे का दस अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में दिल में छेद का ऑपरेशन होना है।

उधर, नैनीताल के कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ ओखलढूंगा गांव के बीच से होकर बहने वाला डोन नाला उफान पर आ गया। नाले में आए मलबे और पानी ने अधिकतर मकानों को चपेट में ले लिया। इससे गांव में तबाही जैसे हालात हो गए। घर में पानी घुसने से ग्रामीणों के अधिकतर घरेलू सामान बह गया और राशन व बिस्तर आदि खराब हो गया। कई लोगों के गोशाला टूट गए। बुधवार को प्रशासन ने आपदा प्रभावित दस परिवारों के 26 लोगों को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओखलढूंगा में शरण दी है।

और पढ़े  दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले, शहर से देहात तक 11 थानेदार बदले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…