पौड़ी:- जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

Spread the love

पौड़ी:- जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

जनपद में आज कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस में रूप मनाया गया। कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर जनपद मुख्यालय में शहीद स्मारक एजेंसी चौक पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारियो व पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को पुष्प चक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रभातफैरी निकाली गई।
प्रेक्षागृह में शहीद के परिजनों को सम्मानित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक ने कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन गौरवशाली दिन के रूप में अंकित है। कहा कि यह दिन हमारी विजय गाथा की याद दिलाता है। आज के दिन ही कारगिल के युद्ध में हमारे जांबाज वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को हराकर टाईगर हिल को जीत कर तिरंगा फहराया था। कहा कि पूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं है, उनका समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कारगिल युद भारतीय सेना की वीरता का एक ऐसा उदाहरण है जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए। कहा कि शहीद सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सरकार हर तरह का सहयोग कर रही है।


कार्यक्रम में विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में हुए शहीद नायक मंगत सिंह के पुत्र नीरज भंडारी, रा. मै. कुलदीप सिंह के भाई अजीत रावत, रा. मै. डबल सिंह की पत्नी राजी देवी व नायक पुष्कर सिंह की पत्नी बसंती देवी को सम्मानित किया। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही अतिथियों द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालें छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

और पढ़े  हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *