Twitter New Name:- चिड़िया की जगह अब X के नाम से जाना जाएगा ट्विटर,एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा

Spread the love

Twitter New Name:- चिड़िया की जगह अब X के नाम से जाना जाएगा ट्विटर,एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा

एलन मस्क ने दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा था। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने Twitter में एक-एक करके कई सारे बदलाव किए। एलन मस्क का शुरू से ही एक लक्ष्य रेवेन्यू जेनरेट करना है, क्योंकि Twitter लंबे समय से घाटे में चल रहा है। घाटे को कम करने के लिए मालिक बनने के बाद एलन मस्क से सबसे पहले छंटनी शुरू की। एक साल पहले Twitter में जितने लोग काम करते थे, आज उसके बाद आधे लोग बचे हैं। एलन मस्क रेवेन्यू के लिए ट्विटर के लोगो यानी चिड़िया की नीलामी भी कर चुके हैं। अब एलन मस्क ने Twitter का नाम ही बदल दिया है। ट्विटर को अब एक्स (X) के नाम से जाना जाएगा।

ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। Twitter के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो भी X वाली हो गई है और नाम भी एक्स कर दिया गया है, हालांकि हैंडल अभी भी @twitter है, क्योंकि हैंडल को बदला नहीं जा सकता है। एलन मस्क ने ट्विटर मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसपर लेजर लाइट से X लोगो बनाया गया है


Spread the love
और पढ़े  मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *