ब्रेकिंग- 25 करोड़ परिवारों तक हर घर गंगा, गीता, तुलसी : जनमेजय शरण

Spread the love

ब्रेकिंग- 25 करोड़ परिवारों तक हर घर गंगा, गीता, तुलसी : जनमेजय शरण

अयोध्या-

सनातन की रक्षा के लिए और भारत को सनातन राष्ट्र बनाने के लिए समस्त विश्व में लगभग 3.02 लाख 25 हजार एन आर आई के बीच में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समस्त भारत में और विश्व में घर-घर गंगा, घर-घर गीता, घर-घर तुलसी का महाकार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अयोध्या में परमपूज्य रसिकपीठाधीश्वर एवं विश्व प्रवासी संघ के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महन्त स्वामी जनमेजय शरण महाराज के अध्यक्षता में 25 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को सायं 04 बजे रसिकपीठ में कार्यक्रम आयोजित होगा | पत्रकारवार्ता में जनमेजय शरण महाराज ने बताया की विगत 31 वर्षों से विश्व प्रवासी संघ विश्व कुटुम्ब संगठन के रूप में सम्पूर्ण विश्व में सनातन संस्कृत संस्कार, संस्कृति, गाय, गंगा, गीता, गायत्री, तुलसी सनातन संरक्षण के लिए भारत और विश्व में कार्य कर रहा है | साधू संतो के माध्यम से संपूर्ण विश्व में इसको गति दी जाएगी एवं अभियान को सफल बनाने के लिए धर्म परिषद् का एक महा कुम्भ दिसम्बर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के अंतिम सप्ताह में रसिक पीठ अयोध्या में आयोजित किया जायेगा |

मुख्यरूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, धर्म जागरण राष्ट्रीय सह प्रमुख अरुण कान्त अवध प्रान्त धर्म जागरण प्रचारक सुरेन्द्र एवं गोरक्ष प्रान्त धर्म जागरण प्रचारक स्वामी रामानुज विश्व कुटुम्ब के संस्थापक संगठन प्रमुख डॉ सत्यप्रकाश, अंतरराष्ट्रीय संयोजक, डॉ एन बी मोटे, अंतरराष्ट्रीय संस्थापक / सचिव डॉ माला तिवारी, अंतरराष्ट्रीय मुख्यकार्यकारी डॉ चैताली विमल धर्मश्री, महामंत्री इलेवेन ठाकर, रमन शर्मा, महामंत्री संतोष तिवारी (कानपुर) बृजकिशोर पाण्डेय संरक्षक गिरिस पटेल, उत्तर प्रदेश के प्रमुख संतोष तिवारी संयोजक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री धर्मेन्द्र गोहिल, आशीष शुक्ल, उ०प्र० महिला प्रमुख एड सीमा तिवारी, सोशल मीडिया हेड विशाल एवं गोरखपुर प्रान्त के अध्यक्ष संतराज, महामंत्री दीप्तांशु आदि साथ ही तमिलनाडु के धर्म प्रचारक सुश्री कन्याकुमारी जी और महाराष्ट्र के महामंत्री पुंडलीक, उत्तर प्रदेश महामंत्री अंकित श्रीवास्तव, नागपुर की महिला अध्यक्ष नेहा पलसुलकर आदि उपस्थित रहेगें |

अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ एन बी मोटे ने बताया की 26, 27, 28, 29 अक्टूबर को दुबई में यू एई के प्रवासियों के बीच संगठन बैठक का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। संगठन की संस्थापक सचिव डॉ माला तिवारी ने बताया कि महिलाओं का एक महा सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी डॉ चैताली विमल धर्मश्री के संयोजन में दिसम्बर माह में मुंबई महाराष्ट्र में करने की योजना है | कार्यक्रम में दुबई से मोहन जी पाटिल अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में सामिल होगें | उत्तर प्रदेश के संयोजक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं महिला प्रमुख एड सीमा तिवारी के सहयोग से उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है |

और पढ़े  UP: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *