भारत-नेपाल सीमा:- बदल गया अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय ।

Spread the love

भारत-नेपाल सीमा:- बदल गया अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय ।

भारत- नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर झूला पुल मार्च से अक्तूबर तक सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे और नवंबर से फरवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे।
डीएम पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में नेपाल ने पुलों के खुलने और बंद करने का समय बदलने का आग्रह किया था।

डीएम का कहना है कि भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में पुलों के बंद और खोलने का समय बदलने का निर्णय लिया गया था। भारत-नेपाल के बीच आठ झूलापुल हैं। इनमें से झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला पुलों से सबसे अधिक आवाजाही होती है। गर्मियों में पुल खुले रहने की समय सीमा एक घंटा बढ़ने से भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: भीषण अग्निकांड-  अमेजन स्टोर में लगी आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *