स्टांप पेपरो पर कौड़ियों के भाव बिक रही है वनभूमि,आधा दर्जन से अधिक भूमाफिओं के खिलाफ काठगोदाम थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा।

Spread the love

स्टांप पेपरो पर कौड़ियों के भाव बिक रही है वनभूमि,आधा दर्जन से अधिक भूमाफिओं के खिलाफ काठगोदाम थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा।

संवाददाता – सुनील कुमार

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अन्तगर्त बागजाला में तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में भूमाफिओं द्वारा पट्टों की आड़ में आरक्षित वनभूमि को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है मामले का खुलासा भूमाफियाओं के स्टांप पेपरो से हुआ है इधर वनभूमि पर हुए खरीद फरोख्त के मामले में वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए आधा दर्जन से अधिक भूमाफिओं के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है जिसमें कुछ राजनितिक दल के नेता भी बताये जा रहे है वही वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से भूमाफियों में हडकंप मचा हुआ है फिलाहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।
बताते चले की प्रदेश की धामी सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद वन विभाग की मिलीभगत एंव सांठगाठ से दर्जनों भूमाफियों ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बागजाला में तराई पूर्वी हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि को दस रूपये के स्टांप पर कौड़ियों के भाव बेच डाला है इस काले खेल में वन विभाग के कई छोटे बड़े अधिकारी सहित राजनीतिक दल से जुड़े नेता भी शामिल हैं वही भूमाफिया विभागीय अधिकारियों की सांठगाठ एंव मोटी राजनितिक पकड़ के चलते आरक्षित वन भूमि पर प्लाटिंग कर घडल्ले से मात्र दस रूपये के स्टांप पर लाखों रूपये लेकर लोगों को वनभूमि को बेचते आ रहे है इससे भूमाफियाओं को लाखों रूपये की काली कमाई होती आ रही है वही यहां खेल बीते लम्बे समय से होता आ रहा है। इधर वनभूमि पर हुए खरीद फरोख्त का खुलासा भूमाफियों के स्टांप पेपरों से हुआ जिसके बाद से भूमाफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।
इधर गौला रेंज की वनभूमि पर हुए खरीद-फरोख्त के मामले में वन विभाग की मीडिया में हो रही लगातार किरकिरी के बाद वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए आधा दर्जन से अधिक भूमाफिओं के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है जिसके बाद से भूमाफियों में हडकंप मचा हुआ है फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है।अब देखने वाली बात यहां होगी कि वन विभाग इन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करता है या फिर तहरीर देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर भूल जाता है।

और पढ़े  देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *