लालकुआं: धामी सरकार की तमाम कोशिशों पर पानी फेरते भूमाफिया,आरक्षित वन भूमि पर खरीद-फरोख्त का खेल जारी।।

Spread the love

लालकुआं: धामी सरकार की तमाम कोशिशों पर पानी फेरते
भूमाफिया,आरक्षित वन भूमि पर खरीद-फरोख्त का खेल जारी।।

लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आरक्षित वन भूमि पर खरीद-फरोख्त का खेल जारी है ताजा मामला लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागजाला का है जहा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि पर भूमाफिया धडल्ले से वनभूमि की खरीद बिक्री कर रहे है वही भूमाफिया यहां प्लाटिंग कर धडल्ले से मात्र दस रूपये के स्टांप पर लाखों रूपये लेकर लोगों को जमीन बेच रहे है इससे भूमाफियाओं को लाखों रूपये की काली कमाई हो रही है साथ ही भूमाफिया प्रति प्लांट 35 से 40 लाख रूपये लेकर बेच रहे है।
यह बात नही है की वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है लेकिन मोटी सांठगांठ और राजनितिक पकड़ के चलते वन विभाग इस और मूकदर्शक बना हुआ है।
इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि पर हो रहे खरीद फरोख्त के खेल का खुलासा करने वाली स्थानीय निवासी रूपराम ने बताया उनकी पत्नी लक्ष्मी द्वारा वन विभाग बड़े अधिकारियों को लिखित शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कार्यवाही करने को राजी नहीं है उन्होने वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत अरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नही करने से भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होने कहा कि वन भूमि की खरीद फरोख्त कर रहे लोग राजनिक दलो से जूड़े हूए है जिसके चलते वन विभाग उनपर कोई कार्यवाही नही कर रहा है।
उन्होने बताया कि भूमाफिया काफी सक्रिय है जो भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर सरकारी वन भूमि को मोटे दामों में बेच रहे है ।
उन्होने कहा कि दो दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर वन रहे अवैध भवन के काम को रुकवाया था लेकिन भूमाफियों पर कार्यवाही करने के नाम पर विभागीय अधिनकारी चुप्पी साधे हुऐ है जो सोचनिय बिषय है।

और पढ़े  परंपरा बहाल: खत पशगांव के लोग छह साल बाद बिस्सू जातर के साथ जाएंगे हनोल, 14 मई को होगी आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *