वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 01 ट्रक (22 टायरा )किया सीज

संवाददाता – सुनील कुमार

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, गौला के दिशा-निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल प्रभारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम दिनांक 22.06.2023 को किच्छा सितारगंज मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। टीम को लगभग 04.38 pm पर एक 22 टायरा ट्रक जिसमें आगे से UP 25 एवं वाहन के पीछे से UP 25 T 46 नंबर अंकित था, बाकी नंबर मिटाया हुआ था। रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं होने की आशंका के मध्य नजर उक्त वाहन को टीम द्वारा जांच हेतु रोका गया। चालक द्वारा UP25DT-2896 रेता 502 कुंटल की रॉयल्टी दिखाई गई। रॉयल्टी का मिलान वाहन से करने पर रॉयल्टी में अंकित वाहन एवं रेता लदा वाहन के रजिस्ट्रेशन में अंतर पाया गया व चेचिस नंबर भी अलग पाया गया। विभागीय टीम को वाहन व रायल्टी के मिलान मैं व्यस्त पाए जाने पर वाहन चालक, डर की वजह से वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। वाहन की खाना तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 600 कुंटल रेता लगा पाया गया। उक्त वाहन के चालक स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41व 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया है। उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में कपिल कुमार वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा , सोनू कुमार वन आरक्षी, नरेंद्र पांडे वन आरक्षी वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…