भाषा विश्वविद्यालय:– महिला छात्रावास की मेस में बने नाश्ते में निकली बीड़ी,कुक ने की शरारत,दर्ज हुई एफआईआर

भाषा विश्वविद्यालय:– महिला छात्रावास की मेस में बने नाश्ते में निकली बीड़ी,कुक ने की शरारत,दर्ज हुई एफआईआर

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में सोमवार सुबह के नाश्ते के दौरान इडली में जली बीड़ी निकलने से छात्राओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने हॉस्टल के ग्रुप पर वार्डन से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
छात्राओं को परीक्षा देने जाना था। वे बिना नाश्ता किए ही परीक्षा के लिए निकल गईं। मामले में मेस संचालक संजय मेहरा का कहना है कि रविवार रात मेस में खाना बनाने का काम करने वाले एक कर्मचारी को फटकार लगाई गई थी।

इसके बाद उसने नाराज होकर सुबह लड़कियों के छात्रावास में खाना बनाते वक्त इडली में जली बीड़ी डालने की शरारत कर दी। इस हरकत पर उसे तत्काल सेवा से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

वहीं, विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी का कहना है कि मामले की जांच के लिए विवि प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

और पढ़े  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…