Haldwani : व्यक्ति से अवैध शराब बरामद,आबकारी विभाग की टीम ने 48 पव्वे अग्रेंजी शराब के साथ पकड़ा।

Haldwani : व्यक्ति से अवैध शराब बरामद,आबकारी विभाग की टीम ने 48 पव्वे अग्रेंजी शराब के साथ पकड़ा।

संवाददाता – सुनील कुमार

हल्द्वानी में आबकारी विभाग की टीम ने चैकिग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 48 पव्वे अग्रेंजी मैकडावल मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही विभाग ने शराब के लिए प्रयुक्त वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ आबाकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताते चले कि आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर आबाकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए वृहद स्तर पर चैकिग अभियान शुरू किया है वही जारी अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बरेली रोड़ स्थित पुरानी आई.टी.आई के पास चैकिंग अभियान चलाया जहां टीम को तीनपानी की तरफ से मण्डी की और एक स्कूटी संख्या UKO4V-5310 आती दिखाई दी जिसे टीम द्वारा रोकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार स्कूटी को भागने की कोशिश करने लगा लेकिन आबाकारी विभाग की टीम ने घेराबदी कर उसे दबोच लिया तलाशी लेने पर स्कूटी से एक बैग बरामद हुआ जिसमें आग्रेंजी शराब मैकडावल मार्का के 48 पव्वे बरामद हुई जिसके बाद पकड़े गये आरोपी से पुछताछ की गई तो उसने अपना नाम पंकज पुत्र आनन्द बल्लभ निवासी बरेली रोड़ का बताया।जिसपर आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया । इधर आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी सस्ती कीमतों पर शराब खरीदकर अपनी दुकान से आसपास के क्षेत्रों के लोगों में महंगे दमों पर बेचता था उन्होने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है उन्होने कहा कि अवैध शराब कि बिक्री की रोकथाम को लेकर कार्यवाही आगे भी निरतंर जारी रहेगी।इधर टीम में मुख्य रूप से धीरेन्द्र सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक संजय कुमार ,हेड कास्टेबल आनन्द सिंह मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…