ग्राफिक एरा ने कैरियर गाइडेंस सेमिनार के जरिए किया सैकड़ों छात्रों का मार्गदर्शन

Spread the love

ग्राफिक एरा ने कैरियर गाइडेंस सेमिनार के जरिए किया सैकड़ों छात्रों का मार्गदर्शन

संवाददाता- सुनील कुमार

आज हल्द्वानी में आस पास के क्षेत्र के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा भविष्य के विकल्पों को लेकर करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का आयोजन देवालचौड़ स्थित अमरदीप होटल में किया गया। इस मौके पर खुद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री कमल घनशाला जी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर कमल घनशाला जी ने न केवल मौजूदा लोगों को अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने अपनी बातों से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृति दी जाती है। और जिन विद्यार्थियों के अभिवावक देश की सीमा पर तैनात है या फिर पुलिस, पैरामिलिट्री या फिर मीडिया के जरिए देश की सेवा में तत्पर हैं उनके लिए भी छात्रवृति की विशेष सुविधा उपलब्ध है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- चार घंटे तक वाहन और पेड़ के बीच फंसा रहा शव, चीख-पुकार से दहला इलाका, मुक्तेश्वर घूमकर लौट रहे थे सैलानी
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *