HALDWANI: वन सुरक्षा दल द्वारा साल मिश्रित जलौनी का अवैध अभिवहन करने पर 01 पिकप सीज

HALDWANI: वन सुरक्षा दल द्वारा साल मिश्रित जलौनी का अवैध अभिवहन करने पर 01 पिकप सीज

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल को दिनांक 10.06.2023 को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि किच्छा सितारगंज मार्ग से 01 पिकप में साल मिश्रित जलौनी अवैध रूप से बिना प्रपत्र के चोरी करके ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई, समय सायं लगभग 07.10 pm पर किच्छा सितारगंज मार्ग में Uk06CB4483 पिकप को आते देख जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया, टीम को देखकर वाहन चालक मार्ग के किनारे वाहन खड़ा करके भाग गए। वाहन की खाना तलाशी लेने पर वाहन में अवैध साल मिश्रित जलौनी लदी पायी गई। <strong>HALDWANI: वन सुरक्षा दल द्वारा साल मिश्रित जलौनी का अवैध अभिवहन करने पर 01 पिकप सीज</strong>वाहन की खाना तलाशी में मिश्रित जलौनी संबंधी कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं मिला। वाहन उक्त के चालक/ स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा26-1(छ) 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से ढोला वन चौकी परिसर में श्री इंदर लाल आर्य उप राजिक बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, श्री पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा , श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, श्री नरेंद्र पांडे वन आरक्षी वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

और पढ़े  ऋषिकेश:12 अक्तूबर को होगा सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन, 500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…