उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,इस हाल में मिला शव

Spread the love

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,इस हाल में मिला शव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

एडीजी अभिनव कुमार का कहना है कि गोली AK-47 से ठोड़ी से सटकर लगी है। अब यह दुर्घटनावश लगी है या आत्महत्या है इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि छुट्टी 16 जून से मांगी जा रही थी ऐसे में अगर आत्महत्या की है तो यह वजह नहीं हो सकती है।

वहीं, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि गार्ड की छुट्टी 16 जून से मंजूर हो चुकी थी। उसने छुट्टी मांगी भी 16 जून से ही थी ऐसे में यह कारण आत्महत्या का नहीं हो सकता है।

और पढ़े  देहरादून- नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों में जुटी BJP, 25 स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में होगा स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

    Spread the love

    Spread the loveइन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए…


    Spread the love

    चमोली Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *