लालकुआं: हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार पर लगा महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप

लालकुआं: हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार पर लगा महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप

लालकुआं पहुंचे बंगली एकता मंच के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सुब्रत विश्वास ने हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार पर उनके साथ मारपीट करने तथा बंगाली समाज की महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है उन्होंने प्रदेश सरकार से एसडीएम मनीष कुमार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है अगर एसडीएम मनीष कुमार पर कार्रवाई नहीं की गई तो बांगली समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।<strong>लालकुआं: हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार पर लगा महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप</strong>
यहां लालकुआं पहुंचे बंगली एकता मंच के संस्थापक सुब्रत विश्वास ने कहा कि बीती 26 मई को नगीना कालोनी में एसडीएम मनीष कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमण के नाम बंगाली समाज के लोगों बेघर किया जा रहा था तथा लोगों के बर्षो पुराने घरों को तोड़ा जा रहा था इस दौरान वह पहले से मौजूद थे तथा अपने रिश्तेदारों के टूटे घरों से समान निकालने लगे तभी वह मौजूद एसडीएम मनीष कुमार उनके पास पहुंचे और उन्हें गाली गलौज करने लगे इस दौरान वह मौजूद महिलाओं ने एसडीएम ने गाली गलौज ना करने को कहा तो एसडीएम ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी गाली गलौज देनी शुरू कर दी। जिसके बाद एसडीएम ने जमकर महिलाओं से अभद्रता की तथा उन्हें बंगलादेशी बताते हुए उन्हें मारना पीटना शुरू दिया इसी बीच एसडीएम ने उनकी आंख में घूसा मार दिया जिसमें उनकी आंख में गम्भीर चोट आई है उन्होंने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम के कहने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर हल्द्वानी भेज दिया जहां पूरे दिन उन्हें बिठाया रखा जिसके बाद देर शाम एसडीएम ने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया। उन्होंने कहा कि रिहा होने के बाद वह अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अपना इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि उनकी आंख में गम्भीर चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम द्वारा अपने पद रहकर जिस तरह से लोगों को पीटा जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुई मारपीट को लेकर बंगाली समाज में भारी आक्रोश है तथा पूरे देश में एसडीएम पर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं उन्होंने राज्य सरकार से एसडीएम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कि है।

और पढ़े  गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…