लालकुआं: 378 ग्राम अवैध चरस व 12 हजार की नगदी के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालकुआं: 378 ग्राम अवैध चरस व 12 हजार की नगदी के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 378 ग्राम अवैध चरस एवं 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोप है कि महिला अपने घर पर किनारे खोली गई दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रही थी।वही पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है जिसको लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किये हैं इसी अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदिरा नगर प्रथम बिन्दूखत्ता में छापेमारी अभियान चलाया जहां सड़क के किनारे स्थित किराने की दुकान पर मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश की इस दौरान दुकान चला रही महिला कलावती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व त्रिलोक सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दूखत्ता पुलिस को चरस बेचते मिली जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस द्वारा महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी तथा एक तराजू भी बरामद हुआ है इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है वहीं पुलिस की पुछताछ में महिला ने बताया कि चरस को पहाड़ से लाकर बिन्दुखत्ता और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करती है फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है।
इधर पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, आनन्दपुरी, माया बिष्ट, प्रियंका शाही शामिल रहे।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…