भाजपा ने संदीप सिंह बाजवा को बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष।

Spread the love

भाजपा ने संदीप सिंह बाजवा को बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष।

रूद्रपुर छात्र राजनीति से सामाजिक और सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले रूद्रपुर निवासी संदीप सिंह बाजवा को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है यहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हूसैन एवं प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व जिला प्रभारी मुकेश सनवाल की सहमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के लिये संदीप सिंह बाजवा की नियुक्ति की है उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर संदीप सिंह बाजवा ने केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है उसका पुरी निष्ठा से पालन करते हुए जिले में प्रभावशाली संगठन खड़ा कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन में जोड़ने का कार्य करेंगे तथा केन्द्र और राज्य सरकार की विकास की नीति को घर घर पहुंचायेंगे। वहीं श्री बाजवा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्रीय विधायक शिव आरोड़ा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- HC का बड़ा आदेश, 10-15 साल के संविदा JE का होगा नियमितीकरण
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *