सुप्रीम कोर्ट: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने की मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के एक फैसले की तारीफ ।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने की मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के एक फैसले की तारीफ ।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के एक फैसले की जमकर तारीफ की। दरअसल एक व्यक्ति को बीमारी की वजह से लिखने में तकलीफ थी, इस पर युवक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा के लिए एक लेखक ले जाने की इजाजत देने की अपील की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया, उसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्री ने मुख्य न्यायाधीश की तारीफ की।

केंद्रीय कानून मंत्री-
किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘यह माननीय जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल को छू लेने वाली कार्रवाई की है। उत्तराखंड के न्यायिक सेवा की परीक्षा में एक दिव्यांग उम्मीदवार को लेखक की सुविधा देकर उसे बड़ी राहत दी है। एम्स ने उसके दिव्यांगता के सर्टिफिकेट दिया था जिस पर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना बेहद संतोषजनक है।’


Spread the love
और पढ़े  खावड़ा में शुरू हुआ चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज सिस्टम, जानिए ...
  • Related Posts

    दिल्ली- आग उगल रहा आसमान: आज भी रहेगा लू-लपट का दौर, कल से दो दिन गिरेंगी राहत की बूंदें, यलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल…


    Spread the love

    दिल्ली- ‘डिनर विवाद’ बना शूटआउट, गर्लफ्रेंड संग खाना खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक फूड पॉइंट पर बैठे 17 वर्षीय युवक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *