मन की बात Live: प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात” का 100 वां एपिसोड शुरू,Mann Ki Baat जिस भी चीज से जुड़ा, वह जनआंदोलन बनता चला गया।।

मन की बात Live: प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात” का 100 वां एपिसोड शुरू,Mann Ki Baat जिस भी चीज से जुड़ा, वह जनआंदोलन बनता चला गया।।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चीजों को कर पाऊं, देख पाऊं, संदेशों को जरा समझने की कोशिश करुं। आपके संदेशों को पढ़ने के बाद में काफी भावुक हुआ, भावनाओं में बह गया। आपने मुझे 100वें एपिसोड पर बधाई दी है, लेकिन मैं कहता हूं कि बधाई के पात्र तो आप सभी ‘मन की बात’ के श्रोता हैं। मन की बात कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है। उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है। 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी का वो पर्व था। तब हमने मन की बात की यात्रा शुरू की थी। विजयदशमी मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन। यह हमारे लिए एक अनोखा पर्व बन गया है। इसका इंतजार हम सभी को हर महीने होता है। हम इसमें सकारात्मकता को मनाते हैं और जनभागीदारी को भी मनाते करते हैं। कभी-कभी यकीन नहीं होता है कि मन की बात को इतने साल गुजर गए। हर एपिसोड अपने आप में खास रहा। हर बार भारतीयों की नई सफलता का विस्तार, इसमें कोने-कोने से लोग जुड़े, हर आयु वर्ग के लोग जुड़े।

प्रधानमंत्री मोदी और सुनील जागलान की बातचीत-
प्रधानमंत्री ने कहा, ”मेरे साथ जुड़ रहे हैं हरियाणा के भाई सुनील जागलान जी। उनका मेरे मन पर प्रभाव इसलिए पड़ा क्योंकि हरियाणा में जेंडर रेशा पर काफी चर्चा होती थी। मैंने भी बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का अभियान हरियाणा से ही शुरू किया था। जब सुनील जी के सेल्फी विद डॉटर कैम्पेन पर नजर पड़ी तो मैंने उसे मन की बात में शामिल किया। सुनील जी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने सुनील जागलान से पूछा, ”अब जब इसकी फिर चर्चा हो रही है तो कैसा लग रहा है? अब आपकी बिटिया कैसी, क्या कर रही है?”

और पढ़े  भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज: कब-कहां और कैसे देखें, क्या बारिश बनेगी विलेन और पिच किसके लिए फायदेमंद?

जागलान ने कहा, ”मेरी एक बेटी सातवीं और दूसरी चौथी क्लास में पढ़ रही है। आपकी बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने आपके लिए थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नाम से क्लास में चिट्ठियां भी लिखवाई थीं।”

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ”बिटिया को मेरा और मन की बात के श्रोताओं का बहुत सारा आशीर्वाद दीजिए।”

आपकी वजह से बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लगातार बढ़ रही है।

सुनील जगराल से बात की-
पीएम ने इस दौरान कुछ लोगों से बात भी की। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जुड़ रहे हैं हरियाणा के सुनील जगराल जी। जब सुनील जी के सेल्फी विद डॉटर कैंपेन पर मेरी नजर पड़ी तो मुझे काफी अच्छा लगा। देखते ही देखते सेल्फी विद डॉटर वैश्विक ट्रेंड बन गया। इसमें बेटी को प्रमुखता दी गई थी।

  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…