लालकुआं- युवा कांग्रेसी नेता रमेश कुमार को बनाया एससी विभाग का जिला अध्यक्ष।।

Spread the love

लालकुआं- युवा कांग्रेसी नेता रमेश कुमार को बनाया एससी विभाग का जिला अध्यक्ष।।

लालकुआं नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद के लिए बिन्दुखत्ता निवासी युवा कांग्रेस नेता रमेश कुमार को नियुक्त किया गया है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता व प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल व प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति पर रमेश कुमार को यह पद सौंपा है इस नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने खुशिया जाहिर की है।
बताते चलें कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी युवा कांग्रेस नेता रमेश कुमार को नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
इधर रमेश कुमार ने नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास कार्य पुरी तरह ठप पड़े हैं तथा बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है उन्होंने प्रदेश सरकार को अब तक की सबसे विफल सरकार बताया।उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेंगी उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा: CM धामी ने हरेला पर किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी
  • Related Posts

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *