केदारनाथ धाम: दोपहर बाद से ही केदारनाथ में भारी बर्फबारी,प्रशासन ने यात्रा को रोका

Spread the love

केदारनाथ धाम: दोपहर बाद से ही केदारनाथ में भारी बर्फबारी,प्रशासन ने यात्रा को रोका

केदारनाथ धाम में दोपहर बाद से हो रही तेज बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया है। सोनप्रयाग में दो बजे के बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। यहां चार हजार से अधिक श्रद्धालु रोके गए हैं। पुलिस की ओर से अगस्त्यमुनि व अन्य स्थानों पर भी यात्रियों से मौसम ठीक होने तक होटल, लॉज में ही रुकने की अपील की गई है।

बृहस्पतिवार को सोनप्रयाग से सुबह पांच से दोपहर 1.30 बजे तक 14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को केदारनाथ रवाना किया गया था। इनमें से 50 फीसदी यात्री दोपहर तक धाम पहुंच चुके थे जबकि अन्य गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली तक पहुंचे थे। केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर लगभग 12.30 बजे से केदारनाथ में तेजी बर्फबारी शुरू हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बर्फ से यात्रियों को बचाने के लिए मंदिर मार्ग व अन्य स्थानों पर रेन शेल्टर लगाए गए थे।

धाम में तेज बर्फबारी के चलते कारोबारियों ने मंदिर मार्ग पर खुली दुकानें भी बंद कर दी। दूसरी ओर, पुलिस, आईटीबीपी और पीआरडी जवान द्वारा यात्रियों को सकुशल दर्शन कराते रहे। धाम में लगातार होती बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने दोपहर दो बजे से यात्रा को रोकने के निर्देश दिए जिसके बाद धाम जाने वाले करीब चार हजार यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- तुंगनाथ और चंद्रशिला में पुलिस को अचानक करनी पड़ी एडवाइजरी जारी..

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

    Spread the love

    Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।…


    Spread the love

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *