HALDWANI:- सारथी फाउंडेशन समिति का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय प्रयास।

HALDWANI:- सारथी फाउंडेशन समिति का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय प्रयास।

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा उदयमान गरीब बच्चों को कॉपी व किताबों के वितरण अभियान का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी संदर्भ में आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को संस्था के सदस्यों के द्वारा एच. एन. इंटर कॉलेज नियर राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड हलद्वानी के प्रधानाचार्य श्री भगवान सिंह सामंत जी एवं श्री पियूष पांडे जी से संपर्क कर आग्रह किया गया कि आपके विद्यालय के गरीब उदयमान बच्चों को संस्था कुछ स्टेशनरी,कॉपी व किताबों का वितरण करना चाह रही है। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा सारथी फाउंडेशन समिति को अनुमति प्रदान की और संस्था द्वारा उदयमान गरीब बच्चों को स्टेशनरी,कॉपी एवं लाइब्रेरी के लिए किताबें दी गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति का यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय प्रयास है। मैं आशा करता हूं की इससे और बच्चों मैं भी पढ़ाई के प्रति और रुचि बढ़ेगी।
इस अवसर पर सारथी के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने समस्त विद्यालय परिवार को एवं प्रधानाचार्य जी को धन्यवाद दिया और साथ ही साथ संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे सारथी थैला अभियान से विद्यालय के प्रधानाचार्य जी को सारथी थैला देकर जोड़ा।
अंत मैं अध्यापक देवेंद्र जी के सहयोग से सभी बच्चों को चाकलेट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रिटायर्ड एडमिरल जनरल नेवल प्रदीप जोशी जी एवं विक्की बेकरी के ओनर राजेंद्र सिंह बिष्ट जी का विशेष योगदान रहा।
आज के इस वितरण कार्यक्रम में दीपक मेहरा,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,उमेश सैनी,प्रदीप सबरवाल,मदन मोहन जोशी,योगेश पांडे, गिरिश लोहनी,जाकिर हुसैन,आनंद आर्य, दीक्षा पंत पांडे,पूजा पंत,शीला भट्ट,मंजू सनवाल,प्रेमा जोशी,हेमा जोशी,तनुजा टकवाल,सोना तिवारी,मीना साही,रंजना जोशी,रमा जोशी,भावना पांडे,शीला राणा,बबीता टकवाल,संतोष गौड़,जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी के भी आसार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…