छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री बघेल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,सीएम ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा।

Spread the love

छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री बघेल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,सीएम ने शहीद जवानों की पार्थिव देह को दिया कंधा।

छत्तीसगढ़-

दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुए 10 जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इसके बाद वह जवानों के परिजनों से भी मिले। मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी लेंगे। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलियों को हमारे जवान घेरकर जंगल में मारते हैं और उनके शवों को लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको अब ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस लाइन में शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ओर से हमले का वीडियो जारी किया गया है। इसमें जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ते और नक्सलियों के मूवमेंट को दिखाया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पकड़ा ISI का एजेंट: पाकिस्तान से व्हाट्सएप चैट, विदेशी हैंडलर्स से संपर्क, बड़ी साजिश का खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के तरनतारन जिले के एक 23 वर्षीय युवक को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- हैवानियत की हदें पार! कोरिया में पति ने पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब, मुंह काला कर की बर्बरता

    Spread the love

    Spread the loveवैवाहिक रिश्तों में संदेह और अविश्वास की दीवारें कई बार इतनी ऊंची हो जाती हैं कि वे न केवल प्रेम और विश्वास को खत्म कर देती हैं, बल्कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *