2023 Chardham Yatra:- चारधाम यात्रा के चौथे दिन पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

2023 Chardham Yatra:- चारधाम यात्रा के चौथे दिन पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

चारधाम यात्रा के चौथे दिन गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए पश्चिम बंगाल के एक बुजुर्ग यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र परमार्थ नाथ विश्वास(75) निवासी गिरीश घोष रोड, डी ब्लाक बेलूरमठ हावड़ा पश्चिम बंगाल मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे।
वह जनपद मुख्यालय से एक किमी आगे उजेली के एक आश्रम में रुके हुए थे। दिन में उनके सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। जिसके बाद आश्रम के कर्मचारी और उनके साथियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

और पढ़े  व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…