लालकुआं: बंदरों का आतंक चरम पर,आक्रोशित नगरवासियों ने प्रशासन से की बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग ।

लालकुआं: बंदरों का आतंक चरम पर,आक्रोशित नगरवासियों ने प्रशासन से की बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग ।

लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक चरम पर है बंदरों के आंतक से नगरवासी दहशत में नजर आ रहे हैं आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं आज सुबह छत पर कपड़े डालने गई वार्ड नंबर एक निवासी पत्रकार मुकेश कुमार की मां सुशीला देवी पर बंदरों ने हमला बोला दिया जिसमें वह घायल हो गई वहीं आक्रोशित नगरवासियों ने प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।
बताते चलें कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आंतक से ग्रामीण परेशान रहते थे लेकिन अब नगर पंचायत क्षेत्र के हर वार्ड में बंदरों का आंतक चरम पर है पहुंच चुका है बंदरों के डर से लोगों ने सामान बाहर रखना छोड़ दिया है साथ ही लोग छत पर जाने डरते हैं लोग में बंदरों की इतनी दहशत है कि हाथ में डंडा लेकर छत पर जा रहे हैं वहीं आज सुबह वार्ड नंबर एक निवासी पत्रकार मुकेश कुमार की माता सुशीला देवी छत पर कपड़े डालने गई थी जिनपर बंदरों ने हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हो गई है।
इधर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,नवीन मेर,अमित कुमार, अरविंद कुमार उर्फ अन्नू, सलमान शाह,सहीद अहमद, गौरव ठाकुर, अमित कुमार उर्फ गरीबा, बब्लू यादव, गिरीश आर्य ने बताया कि नगर में बंदरों का आंतक चरम पर है उन्होंने बताया कि पूर्व में बंदरों का पकड़ा गया था लेकिन कुछ बंदर अभी रहे गए हैं जिनके आंतक से नगरवासी परेशान हैं उन्होंने प्रशासन से जल्द बंदरों को पकड़कर उनसे निजात दिलाने की मांग कि है।
इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में बंदरों को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया था जिसके बाद कुछ समय तक कामी आई थी लेकिन बीते कुछ दिनों से बंदरों की संख्या बड़ी है उन्होंने कहा कि जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से वार्ता कर बंदरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का CM धामी किया शुभारंभ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    हरिद्वार: CM ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर

    सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांवों के विकास,…