हल्द्वानी:सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग 3 लोग झुलसे

हल्द्वानी:सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग 3 लोग झुलसे

हल्द्वानी के अंबेडकर नगर क्षेत्र में आज एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया,जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हम आपको बता दें कि आज जिस घर में आग लगी वहा शादी की सालगिरह थी और वहां पर खाना बन रहा था,इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें आग तेजी से फैल गई, आग बुझाने में 52 वर्षीय राकेश राजपूत, लखीमपुरिया प्रताप सागर झुलस गए, जिन्हें बाहर निकाल कर तत्काल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पर इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों का इलाज चल रहा है, मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई है, जहां पर वह डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी।

बाइट – ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
<strong>हल्द्वानी:सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग 3 लोग झुलसे</strong>

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    देहरादून: कुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-तय समय में काम पूरा करें

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक की और विभिन्न निर्माण कार्यों समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…