बस चालक की लापरवाही- तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला,कुछ दूर तक घिसटता रहा शव बिखरे चीथड़े,बस चालक फरार

बस चालक की लापरवाही- तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला,कुछ दूर तक घिसटता रहा शव बिखरे चीथड़े,बस चालक फरार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटा और घटना की जानकारी ली।

हादसा बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में हुआ। यहां मंगलवार की सुबह करीब 8:0 बजे बीएस शिक्षा निकेतन, बटेश्वर की बस बच्चों को लेने निकली थी। बच्चों को लेकर वह वापस स्कूल के लिए लौट रही थी। इसी समय जज्ञ क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो वर्षीय बच्चे रुस्तम की तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने जा रही थी। दोनों पैदल चल रहे थे। इसी समय पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बच्चे को टक्कर मार। टक्कर लगने के बाद मासूम सड़के के बीच की तरफ गिर गया। वह टायर के नीचे आ गया। बस में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता भी चला गया। इससे उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। मां व आसपास के लोग चिल्लाए तब चालक ने ध्यान दिया। उसने तत्काल गाड़ी खड़ी की और बीहड़ के रास्ते जंगल की तरफ भाग निकला। बच्चे के चीथड़े देख मां चीख पड़ी। तब तक आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। <strong>बस चालक की लापरवाही- तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला,कुछ दूर तक घिसटता रहा शव बिखरे चीथड़े,बस चालक फरार </strong>
चालक की लापरवाही और घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में स्कूल प्रशासन और चालके के प्रति जबरजस्त आक्रोश है। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को समेटा और उसे कपड़े में बांधा। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…