51 साल के हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली में कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस, बांटेगी दवाइयां और खाना

कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है। शुक्रवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क, दवाइयां, पका हुआ खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे। 

बता दें कि दिल्ली सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को भी मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का एलान किया था। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों कई तरह की चुनौतियां देख रहे हैं।

और पढ़े  अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…