AAP became the national party: आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी,सीएम केजरीवाल ने जेल में बंद सिसोदिया-जैन को किया याद |

AAP became the national party: आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी,सीएम केजरीवाल ने जेल में बंद सिसोदिया-जैन को किया याद |

आप को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। केजरीवाल ने अपने आलोचकों को भी तहेदिल से बधाई दी है।

उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं लेकिन हम कहां से कहां पहुंचे, इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते।

और पढ़े  दिल्ली SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, आपका नाम है या नहीं ऐसे करें चेक, 30 सितंबर तक मौका
  • Related Posts

    अर्थव्यवस्था: अगस्त में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन, यूपीआई लेनदेन में बना नया रिकॉर्ड

    त्योहारों के मौसम की शुरुआत और मजबूत घरेलू मांग के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने अगस्त 2026 में दृढ़ता दिखाई है। देश के आर्थिक स्वास्थ्य को दर्शाने वाले दो सबसे बड़े…

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…