Nz. vs IND WTC फाइनल का मजा बारिश ने किया किरकिरा, खेल रद्द.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था। अब शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे) पर खेल शुरू होगा। इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था है। अंपायरों ने बारिश नहीं थमने के कारण भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे (स्थानीय तीन बजे) से पूर्व दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया।

बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा। इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे।

फाइनल के लिए ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।

रोहित ने कीवी गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?
फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाजों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मैं उन गेंदबाजों का पहले सामना कर चुका हूं तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं। यह सब परिस्थितियों, टीम की स्थिति और हम पहले खेल रहे हैं या बाद में, इस पर निर्भर करेगा।’ बता दें कि गीली आउटफील्ड के कारण मैच में देरी हो रही है।

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल, नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…