लालकुआं: बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने की नई कार्यकारिणी घोषित ।

Spread the love

लालकुआं: बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने की नई कार्यकारिणी घोषित ।

लालकुआं कांग्रेस पार्टी भी अब भाजपा की तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है आज इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा एवं जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल की संस्तुति पर बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने नई कार्यकारिणी घोषित की है। घोषित की गई टीम में 7 उपाध्यक्ष ,2 महामंत्री, 8 संगठन,9 संगठन सचिव ,4 सोशल मीडिया प्रभारी, 3 प्रचार मंत्री,3 मीडिया प्रभारी को जगह दी गई है।
बताते चलें कि लंबे इंतजार और लम्बी खींचतान के बाद आज बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष ने अपनी नई जंबो टीम की घोषणा कर दी है यहां बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने अपनी टीम में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं की पसंद के युवाओं को ज्यादा मौका दिया गया है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों में खुशी है यहां नई कार्यकारिणी में बलवंत सिंह रौतेला, रमेश पाठक, चन्दन सिंह फर्स्वाण,खुशाल सिंह मेहता, मूलचंद कोरी, रविन्द्र जग्गी, प्रकाश आर्य को उपाध्यक्ष बनाया इसके अलावा बंसत जोशी और प्रदीप बध्याल को महामंत्री बनाया साथ ही हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, गोकर्ण सिंह बिष्ट,पवन सिंह बिष्ट,लक्ष्मण जोशी, हरीश दानू, कैलाश आर्य, नन्दन गोस्वामी को संगठन मंत्री बनाया गया है वहीं गोविंद चौहान, मोहित जीना, विरेन्द्र कोरंगा, विनोद पांडे, सचिन कठायत,दिवान सिंह चौहान, महेश गोस्वामी, भुवन भट्ट,मदन सिंह फर्स्वाण को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है इधर अमित बोरा, घनश्याम फूलारा,विजय सावंत, महेंद्र टम्टा,को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है इसके साथ ही भगत सिंह दरियाल, गोविंद सिंह मेहता, कमलेश धामी को प्रचार मंत्री बनाया है वहीं ललित मेहता,संजय टाकूली, रणजीत मेहरा को मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
इधर बिन्दूखत्ता ब्लांक की नई कार्यकारिणी घोषित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ नेता प्रमोद कालोनी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, युवा नेता भुवन पांडे,कमल दानू, गिरधर बम, जीवन कबडवाल, सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

और पढ़े  हल्द्वानी / रामपुर रोड- कैंटर ने पूर्व सैनिक को रौंदा, मौत, गाड़ी से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आए दूसरे वाहन की चपेट में आए

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *