पंतनगर: युवती ने लगाया पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप।

पंतनगर: युवती ने लगाया पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर युवती से अमर्यादित बात करते थे, जिसकी रिकॉर्डिंग युवती की मां ने राज्यपाल को भेज दी।
अब राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उन्हें प्रेषित करने को कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पिछले साल का है। एक साल तक जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामला राजभवन तक पहुंच गया। इसके बाद जाकर इस मामले में जांच बैठी है।
मामला वर्ष 2022 का है, जहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में वर्ष 2022 में खटीमा की एक युवती ने विश्वविद्यालय में संचालित एक प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आवेदन किया था।
कमेटी ने उसका चयन कर दिया। लेकिन एक महीने बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके चयन को नियम के विरुद्ध बताकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। युवती का आरोप है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उसे फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। प्रोफेसर के खिलाफ युवती की मां ने महामहिम राज्यपाल से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…