आकांक्षा दुबे:- अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के गांवों वालों की गुहार,’आकांक्षा को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो’

Spread the love

आकांक्षा दुबे:- अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के गांवों वालों की गुहार,’आकांक्षा को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो’

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। एक तरफ जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया है, वहीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

गुरुवार को आकांक्षा के गांव वाले भी सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में आ गए। दोपहर में जुलूस की शक्ल में ग्रामीण बरदहा चौराहे पर आ पहुंचे। आकांक्षा दुबे को न्याय मिले और समर सिंह को फांसी हो जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने चक्कजाम करने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें: क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? मां ने आंचल फैलाकर सीएम योगी से की CBI जांच की मांग
सीबीआई जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण
ग्रामीण आकांक्षा दुबे की मौत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव की बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर सिंह और संजय सिंह अगर दोषी हो तो फांसी की सजा होनी चाहिए। दोहराया की आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और उसके सहयोगी समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है।


Spread the love
और पढ़े  कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं..., CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *