उधमसिंह नगर / पन्तनगर:- चोरों ने फूलों को भी नहीं छोड़ा, जी 20 होने से पहले ही हुई फूलों की चोरी।

उधमसिंह नगर / पन्तनगर:- चोरों ने फूलों को भी नहीं छोड़ा, जी 20 होने से पहले ही हुई फूलों की चोरी।

विदेशी मेहमानो के स्वागत में सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और शोभादार पौधो के चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे परेशान जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए है। डीएम के निर्देश के बाद जिला पुलिस अज्ञात फूल चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Vo _ रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी20 का सम्मेलन होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक के रूट पर सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और सौभादारा पेड़ो को अराजकतत्वों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सौर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है। अब मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधो की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम: आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 नवंबर तक सतर्क रहने की चेतावनी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…