लालकुआं- धामी सरकार का बेहतरीन 1 साल- भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे

Spread the love

लालकुआं- धामी सरकार का बेहतरीन 1 साल- भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने भाजपा प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार को बेहतर सरकार बताया।
यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और राज्य ने विकास के नये आयाम छूए है उन्होंने कहा कि बीते एक बर्ष में भाजपा के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुई है तथा कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नज़ीर बने। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है और इससे युवा और पुरा प्रदेश खुश है यहां तक कि दुसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य में लागू कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है तथा कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून में उनकी बेहतर पहल है उन्होंने कहा कि महिला क्षैतिज आरक्षण और आन्दोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले कि गौला नदी सहित ऊधम सिंह नगर की कई नदियां की लीज अवधि बढ़ाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है तथा वहीं खनन की राॅयल्टि को दरों भी को एक समान किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता सहित कई गांवों को राजस्व गांव दर्जा देने के लिए बड़ी पहल की है जो बहुत बड़ा क़दम है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वही उन्होंने ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें उनके द्वारा गांव गांव सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता कि विघुत कनेक्शन की समास्या भी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से दुर हुईं हैं इसके लिए उन्होंने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का भी आभार जताया।

और पढ़े  Uttarakhand Weather: मार्च दूसरे हफ्ते में गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *