उत्तराखंड : 2 युवकों ने महिला का दुष्कर्म करने वाले को पीटा, फिर खुद भी बनाया शिकार ।

एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके साथ पहली बार दुष्कर्म हुआ तो मोहल्ले के दो लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। इसके बाद इन दोनों युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिला बिजनौर निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। कुछ समय पहले उसकी पहचान मोहल्ला नई बस्ती के निकट रहने वाले एजाज से हुई। 30 मई की रात एजाज उसके घर में घुसा और दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के कासिम और फैसल ने एजाज को पकड़कर पीटा। एजाज ने भविष्य में गलती न करने का वादा किया। उसी दिन से कासिम और फैसल उस पर बुरी नजर रखने लगे। इसके बाद दो जून की रात कासिम और फैसल उसके घर में घुसे और दोनों ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी तभी से वह अपने मायके में रह रही है। अब दोनों आरोपी वीडियो की आड़ में उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…